बाड़ी पुलिस ने 24 घंटे में अंधा कत्ल सुलझाया, फेसबुक फ्रेंड की हत्या में 3 आरोपी गिरफ्तार

बाड़ी/ दीपक श्रीवास्तव: बाड़ी से करीब 2 किलोमीटर दूर एनएच-45 पर नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के नीचे मिले अज्ञात शव के अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान राजस्थान निवासी पप्पू उर्फ वीर जाट के रूप में हुई है।

विशेष टीम गठित

पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

आरोपियों की पहचान

टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्य और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अरुण पटेल, हरनाम सिंह किरार और रीना किरार शामिल हैं, जो नरसिंहपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

केस दर्ज

जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि एनएच-45 पर ब्रिज के नीचे एक युवक का शव पड़ा है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद इसे हत्या में तब्दील कर केस दर्ज किया गया।

फेसबुक फ्रेंडशिप और आपसी विवाद

पुलिस ने बताया कि जांच में फेसबुक फ्रेंडशिप और आपसी विवाद का एंगल सामने आया है, जिस पर पूछताछ जारी है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी राजेश तिवारी,  उप निरी. संजय यादव, उनि. विनीता विश्वकर्मा, सउनि. मोहन यादव, सउनि. सुरेन्द्र सिसोदिया (सायबर सेल), प्रआर. 28 जितेन्द्र, प्रआर. 65 प्रेम सिंह दांगी, प्रआर. 147 रीना पूर्वी, प्रआर. 624 राजेन्द्र यादव, आर. 671 रमाकान्त पटेल, आर. 464 रामूसिंह, आर. 15 देवेन्द्र साइबर सेल टीम सहित पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

  • badi-blind-murder-solved-24-hours-3-arrested-in-facebook-friend-killing-case
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना