सागर में यातायात व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, राहतगढ़ पुराने बस स्टैंड से अवैध रूप से खड़ी बसें जब्त

सागर: शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने पुराने राहतगढ़ बस स्टैंड परिसर में अवैध रूप से खड़ी बसों को जब्त कर लिया।

शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए 8 मई 2026 से पुराने बस स्टैंड को पूरी तरह बंद कर दिया गया था और सभी बसों का संचालन मोतीनगर स्थित नवीन बस स्टैंड से करने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बावजूद कुछ बस संचालक नियमों का उल्लंघन करते हुए पुराने परिसर का उपयोग कर रहे थे। सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और अवैध रूप से खड़ी बसों को जब्त कर लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और जाम की समस्या को कम करना है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे अब केवल मोतीनगर बस स्टैंड से ही यात्रा करें।

ये भी पढ़े – बीना में जया किशोरी की भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में डूबा पूरा क्षेत्र

 
 
 
  • sagar-traffic-crackdown-old-rahatgarh-bus-stand-buses-seized-illegal-parking-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    एमपी में फिर बदलेगा मौसम, 21 सितंबर तक बारिश के आसार; भोपाल समेत इन जिलों पर नजर

    मध्य प्रदेश में मानसून विदाई की ओर है, लेकिन…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप