पेट्रोल-डीजल की बचत पर सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान, कारकेड में न्यूनतम वाहनों के इस्तेमाल के दिए निर्देश

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक अहम निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप सीएम ने प्रदेश में ईंधन खपत कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आज बुधवार को  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सादगी और जनहित को प्राथमिकता देते हुए अपने काफिले को सीमित करने का निर्णय लिया है, जिसमे उनके कारकेड में  7 वाहनों को देखा जा सकता है।

आज का कारकेड

न्यूनतम वाहनों का उपयोग

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब सीएम अपने कारकेड में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे। इसके साथ ही उनके सभी आधिकारिक भ्रमणों के दौरान किसी भी प्रकार की वाहन रैली नहीं निकाली जाएगी।

सादगीपूर्ण तरीके से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

प्रदेश सरकार के अनुसार, सभी मंत्री भी यात्रा के दौरान कम से कम वाहनों का प्रयोग करेंगे। वहीं नवनियुक्त निगम और मंडल पदाधिकारियों को भी सादगीपूर्ण तरीके से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पर्यावरण संरक्षण में सहायक

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक परिवहन को अपनाएं और ईंधन की बचत को राष्ट्रहित का हिस्सा मानें। सरकार का कहना है कि यह कदम न केवल आर्थिक बचत की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होगा।

“सार्वजनिक परिवहन को अपनाएं, राष्ट्रहित सर्वोपरि है। “- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश

 

  • cm-mohan-yadav-big-announcement-on-saving-petrol-and-diesel-order-few-vehicles-use
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना