अशोकनगर में हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेल गैंग का पर्दाफाश; युवती से वसूले 1.30 करोड़, चांदी की चप्पल पहनती थी मास्टरमाइंड

अशोकनगर/आदित्य शंकर तिवारी: मध्य प्रदेश के अशोकनगर की 21 साल की युवती एक बड़े धोखे का शिकार हो गई। इस हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेल गैंग ने सोशल मीडिया को हथियार बनाकर एक युवती को टारगेट किया। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाया। गिरोह ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 करोड़ 30 लाख रुपए की इनसे वसूली की।

पुलिस के मुताबिक यह मामला करीब 5 साल पहले शुरू हुआ, जब वह 12वीं में पढ़ रही थी। सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती आदित्य सिंह तोमर से हुई, जिसने पहले मुलाकात और फिर शादी के झूठे वादों से युवती का भरोसा जीत लिया। धीरे-धीरे यह रिश्ता बन गया और इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने युवती को अपने जाल में फंसा लिया।

इसके बाद युवक युवती को आर्यन सोनी के आर्यन टैटू स्टूडियो ले जाने लगा। यहां आदित्य और टैटू आर्टिस्ट आर्यन ने मिलकर उसकी बिना परमिशन के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए, जैसे ही ये वीडियो उनके पास आ गए, आदित्य का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। जो युवक पहले शादी और साथ जीने-मरने के वादे करता था, वही अब उसे धमकाने लगा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देगा। पिता की मौत के बाद पहले से ही मानसिक रूप से टूट चुकी युवती पर प्रेशर बनाकर उसने शुरुआती स्टेज में लगभग 2 लाख रुपए भी वसूले गए।

ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, ठगी के पैसों से आरोपियों ने लग्जरी लाइफस्टाइल बनाई थी। गिरोह की मास्टरमाइंड आयुषी चांदी की चप्पल पहनती थी और चांदी का पर्स रखती थी। अशोकनगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, आरोपी ‘पाप न लगे’ इसलिए देश-विदेश के मंदिरों में दान-पुण्य और भंडारे करवाते थे। पुलिस अब तक करीब 70 लाख रुपए की संपत्ति, लग्जरी सामान और नकदी जब्त कर चुकी है।

युवती को मिलती थी रोज धमकियां

जब युवती आदित्य की ब्लैकमेलिंग और धमकियों से पूरी तरह परेशान हो गई, तो उसने मदद के लिए अपने जानने वाले आयुषी चौहान से संपर्क किया। आयुषी अपने पति आकाश चौहान के साथ मिलकर खुद को तांत्रिक और ज्योतिषी बताती थी और लोगों को समस्या से छुटकारा दिलाने का दावा करती थी। उसने युवती को भरोसा दिलाया कि वह इस मामले से उसे बाहर निकाल देगी। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने युवती को डराना शुरू किया और नगीने, माला और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर मेंटल प्रेशर बनाया। धीरे-धीरे वह युवती को और डर दिखाकर फंसाती गई. पुलिस के मुताबिक, गैंग की मास्टरमाइंड आयुषी चौहान चांदी की चप्पल पहनती थी और उसके पास चांदी का पर्स भी था।

आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के नाम पर ठगी

दिसंबर 2024 में आयुषी और उसके पति ने युवती से कहा कि उनके पुलिस अधिकारियों से संपर्क हैं और वे उसके आपत्तिजनक वीडियो हटवा सकते हैं। इस भरोसे के नाम पर उन्होंने उससे करीब 1.50 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद आयुषी ने एक और चाल चली और कहा कि अगर समस्या से पूरी तरह छुटकारा चाहिए तो बंगाल के तारापीठ मंदिर में खास तांत्रिक पूजा करनी होगी। इसी बहाने से वह युवती से लगातार पैसे ऐंठती रही और इस तरह करीब 60 लाख रुपए वसूले गए। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि तारापीठ जाने और पूजा कराने का पूरा दावा केवल पैसे लेने का एक तरीका था।

  • ashoknagar-high-profile-blackmail-gang-extortion-crores
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

कागजी दावों और बैंकर्स की मनमानी के बीच दम तोड़ते ‘स्वदेशी स्टार्टअप्स’, क्या विज्ञापन से आत्मनिर्भर बनेगा भारत?

प्रचार पर करोड़ों खर्च, पर ज़मीन पर बैंकों का…

आगे पढ़ें
महाघोटाला या महा-मेहरबानी? डॉ. सुनील मडेरिया के आगे नतमस्तक तंत्र, कहाँ गई सीएम मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति?

EOW, लोकायुक्त और CBI की बोलती बंद, वसूली के…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा