जबलपुर: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, हाईवा चालक गिरफ्तार

जबलपुर। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक हाईवा चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हाईवा सहित चोरी की रेत जब्त कर मामला दर्ज किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी हरिकिशन आटनेरे ने बताया कि 12 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक हाईवा डंपर में बिना रॉयल्टी रेत भरकर भटौली ग्वारीघाट से बिग बाजार की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुर्गानगर क्षेत्र में घेराबंदी की। इसी दौरान हाईवा क्रमांक एमपी 20 एच बी 8991 आता दिखाई दिया, जिसमें रेत भरी हुई थी। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर चालक वाहन लेकर तेजी से विसर्जन कुंड की ओर भागने लगा।

पीछा कर पकड़ा गया हाईवा

पुलिस टीम ने पीछा कर विसर्जन कुंड के पास हाईवा को रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राकेश ठाकुर निवासी ग्राम गांजर थाना पनागर बताया। रेत के संबंध में पूछने पर चालक कोई वैध रॉयल्टी या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने बताया कि बेलखाड़ू से रेत लाकर वाहन मालिक वकील यादव के कहने पर सप्लाई की जाती थी।

हाईवा और रेत जब्त

पुलिस ने हाईवा सहित अवैध रेत जब्त कर चालक राकेश ठाकुर और वाहन मालिक के खिलाफ बीएनएस और खान एवं खनिज अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की आगे जांच जारी है।

ब्यूरो रिपोर्ट: सिकंदर शेख

यह भी पढ़े: सागर में मंडप में पहुंची प्रेमिका, दूल्हे की पोल खुलते ही टूट गई शादी

  • Jabalpur Action taken against illegal sand transportation Hiva driver arrested
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    रतलाम में फर्जी नारकोटिक्स TI बनकर करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी ब्रोकर से 3.45 करोड़ हड़पने का आरोप

    रतलाम में खुद को मंदसौर नारकोटिक्स विभाग की TI…

    1984 दंगा पीड़ित विधवा से 7.23 लाख की वसूली रद्द, हाईकोर्ट ने सरकार को 50 हजार देने का आदेश

    मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 1984 के दंगों में संपत्ति…

    You Missed

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार