फिरोजाबाद:डीएम कार्यालय में फरियादियों को रोके जाने पर हंगामा, पीड़ितों ने लगाया गंभीर आरोप

फिरोजाबाद: जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर उस समय हंगामे जैसे हालात उत्पन्न हो गए जब प्रताप सिंह और पप्पू, निवासी कर्बला गली नंबर 9/3 पीपल मंडी, अपनी शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। पीड़ितों का आरोप है कि कार्यालय के बाहर तैनात होमगार्ड ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया और अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।

पीड़ितों के अनुसार वे कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ऐसे में वे अंतिम उम्मीद लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन वहां भी उन्हें रोक दिया गया। आरोप है कि सुरक्षा में तैनात होमगार्ड ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए धक्का देकर बाहर कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ितों का दर्द कैमरे के सामने छलक पड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि जनता की समस्याएं सुनने के लिए बनाए गए कार्यालयों में ही फरियादियों को रोका जाएगा, तो फिर न्याय कैसे मिलेगा।

इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार जनता की समस्याएं सुनने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर फरियादियों को अधिकारियों तक पहुंचने से रोका जा रहा है। फिलहाल मामले ने तूल पकड़ लिया है और लोग प्रशासन से जांच एवं कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े – फिरोजाबाद: पंजाब से बहन के घर आए युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या

  • firozabad-dm-office-complaint-incident-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना