बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानी और आर्थिक नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर मानसिक लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत देने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा है कि मुआवजे को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने स्पष्ट कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को नुकसान का संयुक्त सर्वे कर जल्द से जल्द रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए कहा गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि फसलों, पशुधन और अन्य संपत्तियों के नुकसान का सही आकलन कर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने और प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और राहत कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि लोगों को जल्द मदद मिल सकें.

ये भी पढ़े – योगी सरकार की बड़ी पहल: किसानों को सब्सिडी पर मिलेगी गोबर से बनी जैविक खाद, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया बल

  • up-cm-yogi-orders-compensation-after-rain-lightning-deaths
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना