पीएम मोदी की अपील पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का एक्शन; भिंड में सज्जन यादव की नियुक्ति निरस्त

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: पीएम नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा बचाने की अपील की अनदेखी भाजपा नेता को भारी पड़ गई। भाजपा किसान मोर्चा के भिंड जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पार्टी ने पद से हटा दिया गया। यह कार्रवाई उनके स्वागत में निकाले गए सैकड़ों वाहनों के काफिले को लेकर की गई। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल प्रभाव से नियुक्ति निरस्त कर दी। जारी आदेश के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। संगठन का मानना है कि पार्टी की कार्यशैली और शीर्ष नेतृत्व के संदेश के विपरीत इस तरह की वाहन रैलियां गलत संदेश देती हैं और यह प्रधानमंत्री की अपील की अवहेलना है।

ग्वालियर से 120 गाड़ियों के काफिले के साथ भिंड पहुंचे थे

मध्यप्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव बुधवार को समर्थकों के साथ करीब 120 गाड़ियों के काफिले में भिंड पहुंचे थे। उनका यह शक्ति प्रदर्शन प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना रहा। सज्जन सिंह यादव मौ क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता हैं और पहले मौ मंडी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी वंदना यादव वर्तमान में मौ नगर परिषद की अध्यक्ष हैं।

ऊर्जा बचत की अपील को अनदेखी मानकर कार्रवाई

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि 13 मई को ग्वालियर से भिंड तक निकाली गई। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील के विपरीत थी। भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई।

सीएम ने निगम-मंडलों को शालीनता से पदभार ग्रहण की अपील

बता दें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए अपने कारकेड में 13 वाहनों को घटकार 8 कर दिया है। बुधवार को सीएम के कारकेट में सिर्फ 6 वाहन थे। उन्होंने मंत्रियों और निगम मंडलों में हो रही नियुक्तियों के पदाधिकारियों को सालीन तरीके से पदभार ग्रहण करने और मंत्रियों को भी अपने काफिले में गाड़ियां कम करने की अपील की थी। इसके बाद पार्टी और सरकार दोनों स्तर पर सादगी और ईंधन बचत को लेकर संदेश दिया जा रहा है। ऐसे में बुधवार को किसान मोर्चा की ओर से निकाली गई बड़ी वाहन रैली संगठन के निशाने पर आ गई।

सोशल मीडिया और खबरों के बाद लिया फैसला

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि समाचार पत्रों और इंटरनेट मीडिया पर वायरल खबरों के बाद प्रदेश संगठन ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए संबंधित आदेश जारी कर दिए गए।

  • bhind-sajjan-yadav-appointment-cancelled-hemant-khandelwal-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप