
लखनऊ/अकील सिद्दीकी: लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान वाले पोस्टरों ने BJP की चिंता बढ़ा दी है। आखिर इस पोस्टर में ऐसा क्या है, जिससे यूपी की राजनीति में हलचल तेजी से बढ़ गई है।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनावी चर्चा तेज होने लगी हैं और इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने राजधानी लखनऊ में बड़े राजनीतिक संकेत दे दिए हैं। लखनऊ शहर के कई प्रमुख चौराहों और मुख्यमंत्री आवास कालीदास मार्ग के बाहर लगाए गए पोस्टरों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। अटल चौक पर लगा बड़ा राजनीतिक पोस्टर में चिराग पासवान की तस्वीर सबसे प्रमुख रूप में दिखाई गई। पोस्टर पर लिखा — “क्यों मांगे उधार, अब अपना नेता है तैयार। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दलित और पिछड़ा राजनीति पर फोकस करते हुए लोजपा (रामविलास) ने यूपी में दावा ठोका है।
पोस्टरों पर लिखा गया नारा – “क्यों मांगे नेता उधार, जब अपना नेता है तैयार”- अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
- up-political-news-lucknow-ljp-chirag-paswan-poster







