परिषदीय बच्चों को आधुनिक विज्ञान शिक्षा से जोड़ रही योगी सरकार, आईआईटी गांधीनगर की साइंस किट से बदली स्कूलों की तस्वीर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक और प्रयोग आधारित विज्ञान शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा बदलाव कर रही है। राज्य सरकार की इस पहल के तहत गांव और गरीब परिवारों के बच्चों तक अब वैज्ञानिक प्रयोगों पर आधारित शिक्षा पहुंचाई जा रही है, जिससे सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।

प्रदेश के 38 जिलों में 9,356 साइंस किटों की आपूर्ति की जा चुकी है, जिससे अब छात्र केवल किताबों तक सीमित शिक्षा नहीं, बल्कि प्रयोग और अनुभव के माध्यम से विज्ञान को समझ पा रहे हैं। इनमें गोंडा में 370, शाहजहांपुर में 366, आगरा में 357, उन्नाव में 338, बुलंदशहर में 314, अलीगढ़ में 301, लखीमपुर खीरी में 464 और सीतापुर में 469 साइंस किटें शामिल हैं। इन किटों की मदद से बच्चे कक्षा में ही वैज्ञानिक प्रयोग कर सीख रहे हैं, जिससे उनकी समझ और रुचि दोनों में बढ़ोतरी हो रही है।

ये भी पढ़े – किसानों की समृद्धि का आधार बनी योगी सरकार की ‘खेत तालाब योजना’, डिजिटल पारदर्शी व्यवस्था से मिल रहा सीधा लाभ

इस पूरी पहल की सबसे खास बात यह है कि साइंस किटों की आपूर्ति प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगरके माध्यम से की गई है। इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि बच्चों को मिलने वाले उपकरण और प्रयोग सामग्री आधुनिक मानकों के अनुरूप हों और वे वास्तविक वैज्ञानिक अनुभव प्राप्त कर सकें।

राज्य सरकार पहले ही मिशन प्रेरणा, निपुण भारत मिशन, स्कूल कायाकल्प और स्मार्ट क्लास जैसी योजनाओं के जरिए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर चुकी है। अब साइंस किटों के जरिए विज्ञान शिक्षा को और अधिक रोचक और व्यावहारिक बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाला बच्चा भी निजी स्कूलों के बच्चों की तरह समान अवसर और गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त कर सके।

अधिकारियों के अनुसार, प्रयोग आधारित शिक्षण से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की क्षमता विकसित हो रही है। सरकार का मानना है कि जब बच्चे स्वयं प्रयोग करते हैं, तो विषय को समझना आसान हो जाता है और सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनती है। इसी सोच के साथ प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में लगातार आधुनिक शिक्षण संसाधनों को जोड़ा जा रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े – गोमाता से खेती में ‘जीन क्रांति’ की तैयारी: IIT कानपुर की तकनीक से 15 गुना असरदार ऑर्गेनिक खाद, यूपी बनेगा मॉडल स्टेट

  • up-parishadiya-school-science-kit-iit-gandhinagar-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना