सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात्रि कांबिंग गश्त में 221 वारंटी गिरफ्तार, जिला बदर उल्लंघनकर्ता भी दबोचा

सागर:  पुलिस ने अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर में रात्रि कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर कुल 221 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया।

अभियान में एसडीओपी, सीएसपी और थाना प्रभारियों सहित भारी पुलिस बल ने गांवों, खेतों, ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान 142 गिरफ्तारी वारंट और 79 स्थाई वारंट तामील कराए गए, जबकि दो लंबे समय से फरार आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने अभियान के दौरान सूचीबद्ध निगरानी बदमाशों की भी जांच की और उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया, जिससे अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और मजबूत किया गया। इसी कार्रवाई के दौरान थाना महाराजपुर पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी प्यारे लाल राय को उसके खेत से गिरफ्तार किया। आरोपी को पहले कलेक्टर न्यायालय द्वारा 5 माह के लिए सागर जिले से जिला बदर किया गया था, लेकिन वह आदेश का उल्लंघन कर अपने क्षेत्र में छिपकर रह रहा था।

पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े – सागर में कांग्रेस का मशाल जुलूस, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

  • Sagar Police Night Combing 221 Warrants Arrest District Badar Action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना