रतलाम में जल गंगा संवर्धन अभियान तेज: गंगा दशहरा पर जल संरक्षण को लेकर होंगे जनजागरूकता कार्यक्रम

रतलाम: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड रतलाम द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा के अवसर पर जिलेभर में जल संरक्षण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर प्रस्फुटन समितियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि गंगा दशहरा के अवसर पर प्रत्येक ग्राम और नगर में जल संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। कार्यक्रमों के अंतर्गत बावड़ी पूजन, वृक्ष पूजन और कलश यात्राओं के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करने की बात कही गई।

विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने समितियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी पर्यावरण और सामाजिक कार्यक्रमों पर भी मार्गदर्शन दिया। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अभियान की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन और समापन समिति के सदस्यों द्वारा किया गया, जिसमें कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस की समीक्षा बैठक: जघन्य अपराधों की विवेचना में सख्ती के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

  • ratlam-jal-ganga-samvardhan-abhiyan-ganga-dussehra-water-conservation-awareness-program-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना