देवरी में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, बुजुर्ग महिला के पलंग के नीचे रखी पेटी उड़ाई; डेढ़ लाख नकद समेत लाखों के जेवर चोरी

सागर: देवरी क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां बेखौफ चोरों ने रात के अंधेरे में घर के भीतर सो रहे परिवार के बीच से लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। घटना देवरी के लक्ष्मी वार्ड की है, जहां चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और बुजुर्ग महिला के तख्त के नीचे रखी लोहे की पेटी उठाकर ले गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी वार्ड निवासी अनिल लखेरा गुरुवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। घर के एक कमरे में उनकी बुजुर्ग मां तख्त पर सोई हुई थीं और उसी तख्त के नीचे परिवार की जमा पूंजी और जेवरों से भरी लोहे की पेटी रखी हुई थी। देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और बिना किसी को जगाए पेटी के साथ बच्ची की गुल्लक भी उठा ले गए।

चोर पेटी को लेकर मकान की छत पर पहुंचे, जहां उन्होंने किसी धारदार औजार से उसका ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी निकाल ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर खाली पेटी और टूटी गुल्लक को छत पर छोड़कर फरार हो गए। सुबह परिवार की नींद खुलने पर घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। छत पर जाकर देखने पर खाली पेटी और टूटी गुल्लक पड़ी मिली, जिसके बाद तत्काल देवरी थाना पुलिस को सूचना दी गई।

फरियादी के अनुसार पेटी में दो सोने की माला, हार, अंगूठियां, झुमकी, चैन, बेंदी, सोने की लोंग, चांदी की करधोनी और पायल सहित करीब डेढ़ लाख रुपये नकद रखे हुए थे। इसके अलावा बच्ची की गुल्लक में जमा लगभग 1500 रुपये भी चोर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही हरिराम मानकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

ये भी पढ़े – सानौधा में 1 जून से होगा भव्य 1008 जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव, विधायक प्रदीप लारिया ने तैयारियों का लिया जायजा

 
 
  • deori-sagar-house-theft-gold-cash-stolen-through-rooftop-entry
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रायसेन: कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन

    रायसेन: माह जून 2026 के प्रथम कार्यदिवस पर सोमवार को…

    आगे पढ़ें
    रायसेन कलेक्ट्रेट में टीएल बैठक आयोजित, कलेक्टर ने की योजनाओं और शिकायतों की समीक्षा

    रायसेन: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित टीएल (टाइम लिमिट)…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

    दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

    डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

    डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

    हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

    हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

    ‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

    ‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

    भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

    भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी