दमोह: पिलर खुदाई के दौरान चांदी के सिक्कों का भंडार मिलने से हड़कंप, 42 सिक्के बरामद, मजदूरों ने लगाया छिपाने का आरोप, मजिस्ट्रियल जांच शुरू

दमोह: फुटेरा वार्ड में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान के निर्माण कार्य के दौरान पिलर की खुदाई में चांदी के सिक्कों का भंडार मिलने का मामला सामने आया। शुरुआती जानकारी के अनुसार मजदूरों ने दावा किया कि खुदाई के दौरान एक पीतल का कलश और उसके अंदर चांदी का सिक्का मिला, जिसके बाद आगे खुदाई करने पर बड़ी मात्रा में चांदी के सिक्के और कुछ धातु की रॉड भी बरामद हुई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

मजदूरों का आरोप है कि उन्हें लगभग 35 किलो से अधिक चांदी के सिक्के मिले थे, जिन्हें एक बाल्टी में भरकर मकान मालिक ने अपने पास रख लिया और मजदूरों को केवल 500 रुपये देकर वहां से हटा दिया गया। मजदूरों ने बाद में गांव पहुंचकर मामले की जानकारी पूर्व सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

वहीं मकान मालिक और शासकीय शिक्षक आलोक सोनी का कहना है कि केवल 42 चांदी के सिक्के मिले हैं और मजदूरों द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह गलत हैं। उनका दावा है कि मजदूर दबाव बनाने के लिए झूठी बातें फैला रहे हैं। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की गई।

मौके पर नायब तहसीलदार, तहसीलदार और पुरातत्व विभाग की टीम भी पहुंची। अधिकारियों ने खुदाई स्थल का निरीक्षण किया और मकान मालिक के पास से 42 चांदी के सिक्के बरामद किए। इसके अलावा पास के एक अन्य घर से स्टील के डिब्बे में छिपाकर रखे गए कुछ सिक्के भी बरामद किए गए।

पुरातत्व विभाग के सहायक ने बताया कि बरामद सिक्के ब्रिटिश कालीन हैं, जिन पर महारानी विक्टोरिया और जॉर्ज पंचम की तस्वीर अंकित है और ये 18वीं से 19वीं शताब्दी के प्रतीत होते हैं। हालांकि इनकी वास्तविक कीमत और कुल मात्रा का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस और प्रशासन ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – दमोह/पथरिया: विरागोदय जैन मंदिर परिसर में चोरी, दान पेटी लेकर फरार हुए दो बदमाश CCTV में कैद

  • damoh-futera-ward-silver-coins-found-pillar-excavation-magisterial-inquiry
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना