
बुरहानपुर: नेपानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा सुपडीया उर्फ चमारसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब 25 दिनों से नाबालिग को पलासुर क्षेत्र के एक खेत में छिपाकर रखे हुए था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बरामद किया।
मामला 29 अप्रैल का है जब चैनपुरा गांव निवासी परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को उसका ही जीजा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग को पलासुर के खेत में छिपाकर रखे हुए है।
सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा 137 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े – अल नीनो की आहट के बीच प्यास से जूझता बुरहानपुर, पहाड़ों से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण, शहर में फूटा आक्रोश
- burhanpur-nepanagar-girl-kidnapping-case-arrest-farm-recovery









