यूपी के 10 मंडलों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों की तैनाती, उच्च शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

लखनऊ: प्रदेश में उच्च शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने 10 मंडलों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों (आरएचईओ) की तैनाती कर दी है। हाल ही में शासन द्वारा विभिन्न मंडलों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत शनिवार को अधिकारियों की नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 19 प्रवक्ताओं को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य पदों पर तैनाती प्रदान की गई है। शासन का उद्देश्य मंडल स्तर पर उच्च शिक्षा संस्थानों की निगरानी को मजबूत करना, प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करना है।

नियुक्त अधिकारियों में डॉ. सुधा को अयोध्या मंडल का क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बनाया गया है, जबकि डॉ. विश्वनाथ द्विवेदी को आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार डॉ. दीपाली गुप्ता को चित्रकूट, डॉ. प्रमोद कुमार मौर्य को मिर्जापुर, डॉ. इंद्रदेव को सहारनपुर और डॉ. जयप्रकाश सिंह को बस्ती मंडल का क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा डॉ. संजीव वार्ष्णेय को अलीगढ़, डॉ. पवन कुमार मौर्य को देवीपाटन, डॉ. राजेश कुमार गोस्वामी को बरेली, डॉ. रविंद्र कुमार को मेरठ तथा डॉ. रीना वालिया को मुरादाबाद मंडल का क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

शासन के इस निर्णय को उच्च शिक्षा प्रशासन के विकेंद्रीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे मंडल स्तर पर महाविद्यालयों की समस्याओं का त्वरित समाधान, शैक्षणिक गतिविधियों की बेहतर निगरानी और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा विभाग का मानना है कि नई व्यवस्था से प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली अधिक सुदृढ़ और जवाबदेह बनेगी।

ये भी पढ़े – लखनऊ में 1 से 9 जून तक श्रीराम कथा का आयोजन, मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण, राम मंदिर स्वरूप मंच आकर्षण का केंद्र

 
  • uttar-pradesh-regional-higher-education-officers-appointed-in-ten-divisions
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना