बुलंदशहर में अजब-गजब: दो लाख रुपयों से भरा थैला लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, नोटों की बारिश देख नीचे मची लूट

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला और अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ एक बंदर ने दो लाख रुपये के नोटों से भरा थैला लूट लिया। थैला छीनने के बाद बंदर सीधे एक ऊंचे नीम के पेड़ पर जा बैठा और वहां आराम से बैठकर नोटों की गड्डियां खोलकर उन्हें नीचे हवा में उड़ाना शुरू कर दिया। पेड़ से 500-500 के नोटों की बारिश होते देख नीचे खड़े राहगीरों और स्थानीय लोगों में नोट लूटने की होड़ मच गई। इस अजब-गजब तमाशे के चलते सड़क पर घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और भारी भीड़ जमा हो गई।

बैनामा कराने गया था युवक – कचहरी स्थित अधिवक्ता सोहनपाल व आमिर खान के चैंबर पर एक युवक बैनामा कराने के लिए आया हुआ था। बैनामा से पूर्व स्टांप लेने के लिए अधिवक्ता ने रविंद्र लोधी उर्फ राजू को दो लाख रुपये एक पिन्नी में रखकर दिए। पिन्नी को हाथ में लटकाकर रविंद्र स्टांप लेने के लिए जैसे ही चैंबर से निकला। तभी एक बंदर रुपयों से भरी पिन्नी को छीनकर भागने लगा। 

पैसों लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर
प्रत्यक्षदर्शी जीएस वर्मा बताया कि पिन्नी में रखे दो लाख रुपये को बंदर ने मुंह में दबा लिए और पेड़ पर ऊपर पहुंच गया। रविंद्र व अन्य लोगों ने बंदर का पीछा किया। इस पर बंदर ने कुछ नोट पेड़ से नीचे फेंक दिए। 

एक लाख 98 हजार हुए बरामद– वहां मौजूद कई लोगों ने इन नोटों को बीनना शुरू कर दिया। इस दौरान रुपये लेकर आया युवक यह नजारा देख परेशान हो गया। उसने लोगों की मदद से बंदर से एक लाख 98 हजार रुपये बरामद किए। इनमें कुछ नोट बंदर ने फाड़ दिए। यह घटना दिनभर कचहरी में चर्चा का विषय बनी रही।

ये भी पढ़े – यूपी के 10 मंडलों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों की तैनाती, उच्च शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

 

  • bulandshahr-monkey-flees-with-two-lakh-rupees-bag-notes-shower-viral
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे