विन्ध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी के लिए सतीश सुखेजा पैनल लॉन्च, व्यापारी हितों को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

सतना। विन्ध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, सतना के सत्र 2026-28 की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर व्यापारी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ व्यापारी नेता सतीश सुखेजा के नेतृत्व वाले पैनल का औपचारिक शुभारंभ किया गया। पैनल लॉन्च कार्यक्रम क्लॉथ मर्चेन्ट्स के अध्यक्ष फेरूमल तोलवानी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रामावतार चमड़िया, सीताराम अग्रवाल “रामू”, रामप्रताप कुशवाहा, मनोहरलाल गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, संदीप अरोरा, महेश चमड़िया, शंकर प्रसाद अग्रवाल, अजय सुखरामानी, पवन चमड़िया, रवि मीरानी, सचिन जैन एवं विपुल हांडा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

पैनल में अध्यक्ष पद के लिए सतीश सुखेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महामंत्री हरिओम गुप्ता, मंत्री अमित चमड़िया, सहमंत्री हिमांशु अरोरा “लव” तथा कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नाम घोषित किए गए।

पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं

पैनल लॉन्च के दौरान सतीश सुखेजा ने कहा कि उनकी टीम ने पिछले कार्यकाल में व्यापारी हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने बताया कि चेम्बर ने संपत्ति कर में राहत दिलाने, सरकारी गाइडलाइन दरों में हो रही वृद्धि को नियंत्रित कराने, बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान, जीएसटी, आयकर और निर्यात से जुड़े सेमिनार आयोजित करने तथा व्यापारियों के लिए हेल्पडेस्क स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए।

उन्होंने कहा कि चेम्बर ने व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, आधारभूत सुविधाओं में सुधार, रेल एवं यातायात सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न जनहित मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। इसके अलावा विन्ध्य व्यापार मेला 2023 और 2025 का सफल आयोजन भी चेम्बर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल रहा।

आर्थिक रूप से मजबूत हुआ संगठन

सतीश सुखेजा ने दावा किया कि उनकी टीम के कार्यकाल में चेम्बर की 60 लाख रुपये की एफडी बढ़कर 1 करोड़ 50 लाख रुपये तक पहुंची। संगठन को लगभग 90 लाख रुपये का आर्थिक लाभ हुआ तथा 400 नए सदस्य और 6 सहयोगी संस्थाओं ने चेम्बर की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा चेम्बर के लिए 8 एकड़ भूमि देने की घोषणा की गई है तथा चेम्बर की पहल पर प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन हुआ।

आगामी कार्यकाल के लिए रखे लक्ष्य

सतीश सुखेजा ने कहा कि आगामी कार्यकाल में नया चेम्बर भवन निर्माण, व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा, औद्योगिक विकास, आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण और शासन-प्रशासन के साथ प्रभावी संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने सतना के सभी व्यापारी बंधुओं से अपने पैनल को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि उनकी पूरी टीम अनुभवी और सक्रिय सदस्यों से बनी है, जो चेम्बर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में होलाराम वाधवानी, योगेन्द्र अग्रवाल, ओमप्रकाश केशरवानी, अशोक वाधवानी, संदीप चमड़िया, यशपाल अग्रवाल, श्रीकांत गांधी, राजेन्द्र गुप्ता, राजकुमार रिझवानी, चितेश ठक्कर, अनिल मोटवानी, हरेन्द्र करमानी, विनय शीरवानी, आशीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना