सागर पुलिस का बड़ा एक्शन: सुरखी में हाईप्रोफाइल जुआ फड़ का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार; 21.24 लाख रुपये का माल जब्त

सागर। जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सागर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरखी थाना क्षेत्र में संचालित एक हाईप्रोफाइल जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने छापेमारी कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 21.24 लाख रुपये मूल्य की नकदी, लग्जरी वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अगरा रोड स्थित गौशाला के पीछे कुछ लोग बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर सागर पुलिस और सुरखी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और मौके पर घेराबंदी कर नौ जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 71 हजार रुपये नकद, एक अर्टिगा कार, एक स्विफ्ट डिजायर कार, 9 स्मार्टफोन और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 21.24 लाख रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई के दौरान अंकुश चौहान बरकोटी नामक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना