रीवा: बसामन मामा तीर्थ के प्रधान सेवक परिवार पर सोशल मीडिया टिप्पणी से विवाद, थाने में शिकायत के बाद कानूनी कार्रवाई की तैयारी

रीवा। जिले के प्रसिद्ध बसामन मामा तीर्थ के प्रधान सेवक और उनके परिवार पर सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में प्रधान सेवक परिवार ने सेमरिया थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही परिवार ने मानहानि के मामले में न्यायालय का रुख करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

बसामन मामा तीर्थ के प्रधान सेवक अवनीश त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनके परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। उनका कहना है कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से इस तीर्थ स्थल की सेवा करता आ रहा है और अब तक उनकी छवि पर कोई प्रश्नचिह्न नहीं लगा है।

प्रधान सेवक ने आरोप लगाया कि बिना किसी तथ्य के उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में उन्होंने सेमरिया थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही संबंधित पक्ष को कानूनी नोटिस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि यदि आरोप वापस नहीं लिए गए तो परिवार मानहानि सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत न्यायालय में वाद दायर करेगा। फिलहाल पुलिस मामले की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

Shruti Soni

ब्रांडवाणी समाचार

अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर शर्मनाक तस्वीर: बुरहानपुर के देड़तलाई में गंदगी के बीच जय स्तंभ पर गाया राष्ट्रगान, व्यवस्था पर उठे सवाल

बुरहानपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में तिरंगा फहराकर…

आगे पढ़ें
‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

चित्तौड़गढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात