दमोह में युवक की संदिग्ध मौत, मामा ने पिता और दूसरी पत्नी पर जहर देकर हत्या का लगाया आरोप

दमोह/ आकिब ख़ान: जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक बेहोशी की हालत में नदी किनारे मिला था, जिसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेहोशी की हालत में नदी किनारे

मृतक की पहचान गोविंद यादव (24) निवासी रमपुरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गांव से सूचना मिलने पर गोविंद को बेहोशी की हालत में नदी किनारे से उठाकर जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सभी पहलुओं की जांच

मृतक के चाचा मोहन यादव ने बताया कि उन्हें फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि युवक मानसिक तनाव में था और सभी पहलुओं की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

वहीं, मृतक के मामा हृदेश यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि गोविंद के पिता और उनके साथ रह रही महिला ने संपत्ति के विवाद में उसे कथित तौर पर जहर देकर मार दिया। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच

इधर, नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

  • damoh-youth-suspicious-death-family-alleges-poisoning-over-property-dispute
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना