राजनगर जा रही यात्री बस 15 मीटर गहरी खाई में गिरी, कई यात्री घायल

छतरपुर/ अमित अवस्थी: छतरपुर से राजनगर जा रही निगाहे करम कंपनी की एक यात्री बस मंगलवार सुबह परा-तिलवा के पास अनियंत्रित होकर करीब 15 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

8 बजे छतरपुर से राजनगर के लिए रवाना

जानकारी के अनुसार बस सुबह करीब 8 बजे छतरपुर से राजनगर के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में परा-तिलवा के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।

राहत एवं बचाव कार्य शुरू

बस चालक ने प्रारंभिक जानकारी में बताया कि हादसा बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

आधिकारिक जानकारी का इंतजार

घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई। हादसे में घायल यात्रियों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • chhatarpur-rajnagar-bus-falls-into-deep-gorge-near-para-tilwa
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना