गोदकला में नल-जल योजना पर उठे सवाल, स्कूल गेट के सामने गड्ढा छोड़ अधूरा काम

रीवा/ अरविंद तिवारी: त्योंथर जनपद की ग्राम पंचायत गोदकला में नल-जल योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदने के बाद निर्माण एजेंसी ने कार्य अधूरा छोड़ दिया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क की मरम्मत और समतलीकरण नहीं

ग्रामीणों के अनुसार, एनसीसी कंपनी द्वारा गांव की डामर और पीसीसी सड़क को पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा गया, लेकिन बाद में सड़क की मरम्मत और समतलीकरण नहीं कराया गया। सबसे गंभीर स्थिति शासकीय माध्यमिक पाठशाला गोदकला के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने है, जहां गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है।

शिक्षकों और ग्रामीणों के लिए आवाजाही मुश्किल

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के सामने बने गड्ढे के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई है। बारिश के मौसम में दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

सुरक्षा संबंधी आवश्यक इंतजाम भी नहीं किए गए

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी ने न तो खोदी गई सड़क का समतलीकरण कराया और न ही रोलर चलाकर उसे सुरक्षित बनाया। साथ ही सुरक्षा संबंधी आवश्यक इंतजाम भी नहीं किए गए, जिससे शासन के निर्धारित मानकों की अनदेखी होने का आरोप लगाया जा रहा है।

सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने, निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी तय करने और सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

  • godkala-nal-jal-yojana-road-dug-near-school-contractor-negligence
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना