जावरा: छात्रा के जन्मदिन पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जावरा/नाहरू खान की रिपोर्ट:  पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से जावरा स्थित शासकीय कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा फिजा शाह के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुमित्रा बामनिया ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने घरों और आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए तथा उनकी देखभाल भी करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, छाया, शुद्ध हवा और फल मिल सकें।

उन्होंने कहा कि लगातार हो रही पेड़ों की कटाई के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, जिसका असर बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम के रूप में दिखाई दे रहा है। यदि समय रहते पौधारोपण और वृक्षों के संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्रम में समाजसेवी जावेद पॉपुलर, दीपक परमार, शिक्षक राधेश्याम गेहलोद, लोकेश विश्वकर्मा, रितेश त्रिवेदी, सदवी मकवाना, नजिमा खान, शाकीर अली, समाजसेवी सानिया शाह, शाकील शाह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े – जावरा: बीबीए द्वितीय वर्ष में 85% अंक लाने पर छात्रा कनीज़ फातमा का सम्मान

  • tree-plantation-on-students-birthday-at-kamla-nehru-school-jaora-environment-conservation-message
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू