बुरहानपुर में 6.16 करोड़ की लागत से बन रहा 100 बिस्तरीय श्रमिक विश्राम गृह, कलेक्टर हर्ष सिंह ने किया निरीक्षण; स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों से किया संवाद

बुरहानपुर/राजू सिंह राठौर की रिपोर्ट: जिले में श्रमिकों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 बिस्तरीय श्रमिक विश्राम गृह का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। लगभग 6 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से रेणुका रोड पर बन रहे इस भवन का गुरुवार को कलेक्टर हर्ष सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी परखी और कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने बताया कि यह विश्राम गृह जिले और बाहर से आने वाले श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। भवन में श्रमिकों के ठहरने के लिए 100 बिस्तरों की व्यवस्था के साथ रसोईघर, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि श्रमिकों को सुरक्षित और व्यवस्थित आवास मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्ष सिंह ने ग्राम महालगुलारा का भी दौरा किया। उन्होंने वहां स्थित प्राकृतिक झरने का अवलोकन किया और उसकी मनोहारी प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के ऐतिहासिक महल के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

ग्रामीण भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर वहां उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर माध्यमिक शाला महलगुलारा पहुंचे, जहां उन्होंने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से गणित और अंग्रेजी विषय से जुड़े प्रश्न पूछे तथा हिंदी पाठ का वाचन भी कराया। विद्यार्थियों के उत्तर सुनने के बाद उन्होंने उन्हें नियमित अध्ययन करने, विषयों को समझकर पढ़ने और अपनी जिज्ञासा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने इसके बाद जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय हाई स्कूल का निरीक्षण भी किया। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कृत विषय के प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक तैयारी का आकलन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि केवल किताबों तक सीमित रहने के बजाय प्रकृति और आसपास की घटनाओं से भी सीखने का प्रयास करें। जिज्ञासु होकर अध्ययन करने से ज्ञान और समझ दोनों का विकास होता है।

विद्यालय निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों को भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के नियमित टेस्ट लिए जाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा विद्यालय में पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर स्थिति में उपलब्ध रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को अच्छा शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके।

कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि विकास कार्यों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और श्रमिक कल्याण से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं, ताकि आम नागरिकों को उनका पूरा लाभ मिल सके।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में गुड हॉस्पिटल सील: क्षमता से अधिक मरीज, गंदगी और अनट्रेंड स्टाफ मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

  • burhanpur-collector-harsh-singh-inspects-rs-6-16-crore-labour-rest-house-interacts-with-school-students
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना