उमरिया में भदार नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, बारिश में आवागमन ठप; छात्र-छात्राओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट:  जिले के पड़वार क्षेत्र में भदार नदी पर पुल नहीं होने के कारण एक बार फिर ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मानसून के दौरान नदी में जलस्तर बढ़ने से पड़वार से बरही की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो गया है। नदी में पानी भर जाने के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है और सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पड़वार से होकर बरही जाने वाले मार्ग पर स्थित भदार नदी में पुल का निर्माण आज तक नहीं हो सका है। बारिश के चार महीनों में नदी उफान पर रहने के कारण रास्ता बंद हो जाता है। ऐसे में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 18 से 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है, जबकि सामान्य दिनों में यह दूरी महज 4 से 5 किलोमीटर है। ग्रामीणों का कहना है कि पड़वार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षेत्र के कई गांवों के विद्यार्थियों के लिए प्रमुख शिक्षा केंद्र है। ग्राम मुड़गुड़ी, सलैया, कुड़ी, बचहा, भरौली सहित आसपास के गांवों के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन इसी मार्ग से विद्यालय पहुंचते हैं। लेकिन बरसात में नदी में पानी भरने के कारण उनका स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है।

ये भी पढ़े – उमरिया: भारत माता की जय’ के नारे के बाद लाड़ली बहना योजना पर टिप्पणी, विधायक मीना सिंह विवादों में

ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों को मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक पुल निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उनका कहना है कि हर वर्ष बरसात में यही स्थिति बनती है और कई बार जलभराव के कारण दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ माह पहले भी छात्र-छात्राओं ने भदार नदी पर पुल निर्माण की मांग उठाई थी ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो और वे सुरक्षित तरीके से विद्यालय पहुंच सकें। ग्रामीणों का आरोप है कि उस समय इस मुद्दे को राजनीतिक रूप दे दिया गया और मामले में कुछ शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई, लेकिन मूल समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को विद्यार्थियों के भविष्य और ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग बरसात के दौरान मौके का निरीक्षण करें तथा भदार नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराई जाए। ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी वर्षों पुरानी मांग पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन और हड़ताल का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। उनका कहना है कि पुल का निर्माण केवल सुविधा का विषय नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों लोगों की सुरक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।

ये भी पढ़े – उमरिया में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई अर्टिगा कार, 4 की मौके पर मौत, महिला गंभीर

  • umaria-bhadar-river-bridge-demand-rain-disrupts-commute-students-protest-warning
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना