प्रधानमंत्री मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने किया गर्मजोशी से स्वागत

ऑकलैंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। ऑकलैंड एयरपोर्ट पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उन्हें गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी और न्यूजीलैंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

पीएम लक्सन ने सोशल मीडिया पर किया स्वागत

प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्वागत का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, न्यूजीलैंड में आपका स्वागत है।”

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लक्सन का आभार जताते हुए लिखा कि, “अभी कुछ देर पहले ऑकलैंड पहुंचा। एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का धन्यवाद। यह दौरा ऐतिहासिक है। चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है। मैं प्रधानमंत्री लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों पर व्यापक चर्चा का इंतजार कर रहा हूं। साथ ही शनिवार को ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को भी संबोधित करूंगा।”

भारतीय समुदाय ने किया सांस्कृतिक स्वागत

न्यूजीलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। समुदाय के सदस्यों ने इस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के सामने भारतीय संस्कृति प्रस्तुत करने का अवसर मिलना गर्व की बात है।

40 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा

यह दौरा करीब 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली न्यूजीलैंड यात्रा है। माना जा रहा है कि इस यात्रा से भारत और न्यूजीलैंड के द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती मिलेगी। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े: https://brandwaani.in/india-new-zealand-trade-deal-pm-modi-visit-tariff-announcement/

  • pm-modi-new-zealand-visit-christopher-luxon-auckland-welcome
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    SR-71 जैसा नया विमान: NASA ने दिखाई रहस्यमयी तस्वीर

    NASA ने हाई-स्पीड और हाई-एल्टीट्यूड उड़ानों को लेकर बड़ा…

    पूर्वी तुर्किए में 5.5 तीव्रता का भूकंप: 10 किमी गहराई में था केंद्र, तेज झटकों से सहमे लोग

    पूर्वी तुर्किए में गुरुवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना