CM धामी: जनसेवा शिविरों से 70 हजार लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देहरादून के सहसपुर में आयोजित ‘सेवा, सुशासन, समर्पणः जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से आत्मीय संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 4 जुलाई से पूरे प्रदेश में संचालित जनसेवा शिविरों के माध्यम से अब तक 70 हजार से अधिक नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी नागरिक को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि सरकार ‘सेवा ही सुशासन’ के मंत्र के साथ जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसेवा शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत और आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके। कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर तथा जिलाध्यक्ष मीता सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: एक देश-एक चुनाव: 2029 तक लागू हो सकती है व्यवस्था, संयुक्त समिति ने जताई उम्मीद

  • cm-dhami-janseva-shivir-70000-people-benefit-uttarakhand-government
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

आज का पंचांग 28 जुलाई 2026: कोकिला व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Panchang 28 July 2026: आज मंगलवार, 28…

आगे पढ़ें
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कचरा प्रसंस्करण केंद्र का किया निरीक्षण: 3 आर पार्क और कंपोस्ट बिक्री केंद्र बनाने के निर्देश

छतरपुर/ अमित अवस्थी: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सोमवार को…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया