जबलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फॉर्च्यूनर कार से 31 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर/शेख सिकंदर की रिपोर्ट: पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तिलवारा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक फॉर्च्यूनर कार से करीब 3 लाख रुपये कीमत की 31 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

थाना प्रभारी के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र नंबर की एक फॉर्च्यूनर कार (MH 14 CM 5999) में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तिलवारा पुल के पास रमनगरा मोड़ पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध कार मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चारों ओर से घेरकर उसे पकड़ लिया।

कार से मिली 31 पेटी अंग्रेजी शराब

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को विभिन्न ब्रांड की कुल 31 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली। चालक से शराब परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।

आरोपी की पहचान

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निखिल पांडे पिता नरेश पांडे निवासी सूपताल गढ़ा, वर्तमान पता हरदौल मंदिर के पास, संजीवनी नगर, जबलपुर बताया।

सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और किस स्थान पर इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़े – डबरा में 24 घंटे के भीतर फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; कट्टा और कारतूस बरामद

  • jabalpur-police-seize-31-cartons-of-illegal-english-liquor-worth-rs-3-lakh-from-fortuner-car-one-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना