सागर के देवरी में चलती बस में युवतियों के सामने अश्लील हरकत, साहसी बेटियों ने आरोपी को सिखाया सबक; पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  जिले के देवरी क्षेत्र से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक चलती यात्री बस में दो युवतियों के सामने एक युवक ने अश्लील हरकत करते सीसीटीवी में दिखा। आरोपी की इस घिनौनी हरकत का युवतियों ने डटकर विरोध किया और उनमें से एक ने मौके पर ही आरोपी को जोरदार तमाचा मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बस में की शर्मनाक हरकत

जानकारी के अनुसार, घटना देवरी क्षेत्र में चल रही एक यात्री बस की है। बस में काफी भीड़ थी और दो युवतियां यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक उनके पास आकर खड़ा हो गया और उनके सामने अश्लील हरकत करने लगा। अचानक हुई इस घटना से युवतियां पहले हैरान हुईं, लेकिन उन्होंने डरने के बजाय साहस दिखाया।

युवती ने जड़ा तमाचा

आरोपी की हरकत देखकर एक युवती ने तुरंत उसका विरोध किया और बीच बस में ही उसे जोरदार तमाचा मार दिया। युवती के विरोध के बाद बस में मौजूद अन्य यात्रियों का भी ध्यान आरोपी की ओर गया। इस दौरान बस में कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।

वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस

 

प्रारंभिक तौर पर पीड़ित युवतियों ने पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। हालांकि, बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया। देवरी पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान नीतेश गौंड, निवासी देवरी, के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस का बयान

देवरी एसडीओपी अरुण उइके ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

सीसीटीवी बना अहम सबूत

इस मामले में बस में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस जांच का महत्वपूर्ण आधार बने। वीडियो फुटेज के कारण आरोपी की पहचान करना आसान हुआ और पुलिस कम समय में उसे गिरफ्तार करने में सफल रही। घटना ने सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र की आवश्यकता को भी उजागर किया है।

साहस की हो रही सराहना

घटना के बाद सोशल मीडिया पर युवतियों के साहस की व्यापक सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं में चुप रहने के बजाय विरोध करना जरूरी है, ताकि अपराधियों के हौसले पस्त हों और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

ये भी पढ़े – सागर के शासकीय कला एवं वाणिज्य कॉलेज में 15 दिवसीय ब्यूटीशियन व राखी निर्माण प्रशिक्षण शुरू, छात्राओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

  • sagar-deori-bus-obscene-act-in-front-of-girls-accused-arrested-after-viral-video
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना