सागर के सनाई गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के बाद भीम आर्मी का प्रदर्शन, 7 दिन में गिरफ्तारी की मांग

सागर/ मनीष कुमार चौबे: सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सनाई में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही अहिरवार समाज महासंघ, भीम आर्मी और अन्य अंबेडकरवादी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के समक्ष प्रतिमा स्थल पर नई प्रतिमा स्थापित करने, चारदीवारी का निर्माण कराने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

मामला दर्ज कर जांच शुरू

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को शांत कराया। अधिकारियों ने नई प्रतिमा स्थापित कराने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साक्ष्यों तथा संदिग्धों से पूछताछ

स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और आसपास के साक्ष्यों तथा संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा को निशाना बनाया गया हो। करीब एक वर्ष पहले भी प्रतिमा के आसपास गंदगी फैलाने की घटना सामने आई थी। इस बार दोबारा हुई घटना के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

क्षेत्र में पुलिस बल तैनात

प्रदर्शन में महेंद्र नवैया, दशरथ अहिरवार, वीरेंद्र राजोरिया, राकेश अहिरवार, रमेश अहिरवार, नर्मदा प्रसाद अहिरवार, उदयाजीत बाबू, सूरज अहिरवार, दीपक अहिरवार सहित अहिरवार समाज महासंघ, भीम आर्मी और अन्य संगठनों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक; नाराज कार्यकर्ताओं को साधने पर मंथन

  • sagar-bina-sanai-ambedkar-statue-vandalised-protest-july-2026
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना