दतिया: समय से पहले बंद मिले नहला के दो आंगनबाड़ी केंद्र, जांच के निर्देश

संतोष चंसौलिया | सेवढ़ा (दतिया)/ दतिया जिले की सेवढ़ा परियोजना अंतर्गत ग्राम नहला के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 और क्रमांक-2 में मंगलवार को कथित लापरवाही का मामला सामने आया। निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्र निर्धारित समय से पहले बंद मिले। मौके पर न तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थीं और न ही सहायिकाएं, जिससे केंद्रों के संचालन और विभागीय निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।

निर्धारित समय से पहले मिले बंद केंद्र

शासन के नियमों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन दोपहर 3:00 बजे तक किया जाना अनिवार्य है। हालांकि निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर ताले लगे मिले और कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

सुपरवाइजर ने दी यह सफाई

मामले में सेवढ़ा परियोजना की सुपरवाइजर रामा गुप्ता ने बताया कि बच्चे दोपहर 1 बजे तक घर चले गए थे। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं एएनएम के साथ दस्तक कार्यक्रम में शामिल होने चली गई थीं।

जवाब के बाद उठे कई सवाल

हालांकि इस स्पष्टीकरण के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि यदि केंद्रों को 3 बजे तक खुला रखना अनिवार्य है, तो दोनों कर्मचारी एक साथ केंद्र छोड़कर कैसे चली गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय से पहले केंद्र बंद होने से बच्चों की प्री-स्कूल शिक्षा, पूरक पोषण आहार तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित होती हैं।

परियोजना अधिकारी ने दिए जांच के निर्देश

परियोजना अधिकारी ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में संबंधित कर्मचारी नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सेवढ़ा परियोजना के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों का भी औचक निरीक्षण कराने की मांग की है।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक; नाराज कार्यकर्ताओं को साधने पर मंथन

 
  • datia-seondha-nahla-anganwadi-centres-closed-early-investigation
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

छिंदवाड़ा: ग्रामीणों ने बोलेरो रोककर शराब की खेप सड़क पर फेंकी, वीडियो वायरल

छिंदवाड़ा/ भरत चांडक: जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र के करण…

आगे पढ़ें
ट्रैक्टर से खेत जोतने पहुंचे दबंगों पर जमीन कब्जाने का आरोप: एसपी से शिकायत

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के देहात थाना क्षेत्र के…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में