
बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: बुरहानपुर नगर परिषद की बैठक बुधवार को उस समय हंगामेदार हो गई, जब पार्षद मीना मोरे सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा को हटाने की मांग को लेकर बैठक के दौरान ही धरने पर बैठ गईं। उनके धरने से परिषद की कार्यवाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही और सदन में तीखी बहस का माहौल बन गया।
वाहन का नियमों के विपरीत उपयोग
पार्षद मीना मोरे ने आरोप लगाया कि सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल का जवाब नहीं देती हैं, जिससे क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भ्रमण के दौरान शासकीय वाहन का नियमों के विपरीत उपयोग किया जा रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।
उचित कार्रवाई की मांग
धरने के दौरान अन्य पार्षदों ने भी इस मुद्दे पर चर्चा की और पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक में इस विषय को लेकर काफी देर तक बहस होती रही और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
कार्रवाई पर सभी की नजरें
फिलहाल नगर परिषद प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। परिषद में उठे आरोपों और मांगों को लेकर आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़े: दतिया: दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर टिकीं सियासी निगाहें, प्रत्याशी चयन को लेकर बढ़ी हलचल
- burhanpur-nagar-parishad-meeting-uproar-councillor-meena-more-dharna










