
छतरपुर/ अमित अवस्थी: जिला अस्पताल के सामने स्थित मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद भूमि की नाप-जोख करने पहुंची नगर पालिका की उड़नदस्ता टीम के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की
जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर भूमि का सीमांकन और नाप-जोख करने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने टीम का विरोध किया। आरोप है कि नगर पालिका कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की गई और उन्हें धमकाकर मौके से लौटने के लिए मजबूर कर दिया गया।
यह भी पढ़े: ‘दोस्ती-दुश्मनी दोनों याद रखता हूं’: नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, DM-SP को दी चेतावनी
सोशल मीडिया पर वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
विभाग द्वारा मामले की जांच
फिलहाल नगर पालिका और प्रशासन की ओर से मामले को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि शिकायत दर्ज होती है तो पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- chhatarpur-encroachment-drive-nagar-palika-team-video-viral










