‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का दूसरा दिन: सागर जिले में जन-जागरूकता का महाअभियान, हजारों लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के दूसरे दिन सागर जिले में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया गया।

अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए प्रेरणादायक वीडियो, लघु फिल्में, जागरूकता रील्स और संवाद सत्र आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से सीधे संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने, शिक्षा पर ध्यान देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

हजारों विद्यार्थियों और नागरिकों ने ली नशामुक्ति की शपथ

कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

गांव-गांव पहुंची पुलिस, जनसंवाद के जरिए किया जागरूक

सागर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों, बीट अधिकारियों और पुलिस टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित कीं। इन बैठकों में मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई तथा लोगों से नशे के खिलाफ जनआंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की गई।

युवाओं को खेल और शिक्षा से जोड़ने पर जोर

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल विकास और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने भी पुलिस के अभियान का समर्थन करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया।

आगे भी जारी रहेंगे जागरूकता कार्यक्रम

सागर पुलिस ने बताया कि 15 से 30 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान जिलेभर में जनसंवाद, जागरूकता रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शपथ समारोह, नुक्कड़ नाटक और अन्य गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जाएगा, ताकि नशामुक्ति का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि सागर पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से मुक्त कर सुरक्षित, स्वस्थ और जागरूक वातावरण का निर्माण करना भी है।

सागर पुलिस का संदेश:
“नशे से दूरी ही सुरक्षित और सफल जीवन की पहचान है। आइए, स्वयं भी नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।”

ये भी पढ़े – विधायक शैलेन्द्र जैन के जन्मोत्सव पर लगा रक्तदान शिविर, 53 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

  • sagar-police-nashe-se-doori-hai-zaroori-2-campaign-day-2-drug-awareness-drive-across-district
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया