गुना में पतंजलि योग समिति ने शासकीय सेवा में चयनित बेटियों का किया सम्मान

गुना।मोहित सोनी| पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में स्थानीय न्यू कलेक्ट्रेट स्थित महिला योग कक्षा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में चयनित बेटियों का महिला पतंजलि योग समिति की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बेटियों की सफलता को योग, अनुशासन, परिवार के सहयोग और कठिन परिश्रम का परिणाम बताया।

सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर पद पर चयनित बेटियों का सम्मान

समारोह में सूबेदार पद पर चयनित निधि रघुवंशी (पुत्री निर्भय सिंह रघुवंशी) तथा सब-इंस्पेक्टर पद पर चयनित दामिनी वालके (पुत्री छाया वालके) का सम्मान किया गया।

निधि रघुवंशी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद शिक्षा जारी रखी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता के मार्गदर्शन और नियमित योग अभ्यास को दिया।

वहीं दामिनी वालके ने कहा कि उनकी सफलता में कड़ी मेहनत के साथ समाज सेवा, बुजुर्गों के आशीर्वाद और उनकी माता छाया वालके के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हरिद्वार योग शिक्षक प्रशिक्षण के लिए दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य प्रभारी सुधा त्रिवेदी ने की, जबकि संचालन जिला प्रभारी सीमा शर्मा ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य हरिद्वार में आयोजित होने वाले मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण में भाग लेने वाली प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करना भी रहा।

जानकारी के अनुसार, गुना जिले से 12 महिला प्रतिभागी 23 से 27 जुलाई 2026 तक हरिद्वार में आयोजित योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगी।

कई पदाधिकारी और महिलाएं रहीं मौजूद

समारोह में किशोर न्यायालय से अनसुइया रघुवंशी, पतंजलि संगठन मंत्री हेमा क्षत्रिय, आशा रघुवंशी, कविता शर्मा सहित न्यू कलेक्ट्रेट योग कक्षा और जिले की विभिन्न इकाइयों से जुड़ी अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में समिति की वरिष्ठ सदस्यों ने चयनित बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े:  मध्यप्रदेश सरकार के दो बड़े फैसले: पेंशनर्स को राहत, 7 SPS अधिकारियों को मिला IPS अवार्ड

 
  • guna-patanjali-yog-samiti-honours-selected-daughters-government-service
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना