छतरपुर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग कर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो और इनामी आरोपी पकड़े

छतरपुर।अमित अवस्थी| थाना कोतवाली पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के जरिए ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो और इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा ₹5,000-₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले मुख्य आरोपी से डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल जब्त किए थे

पुलिस के अनुसार, इससे पहले मामले में रनमत सिंह यादव (निवासी ग्राम कडोरा, थाना कटेरा, जिला झांसी, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन, सिम कार्ड और ₹1.50 लाख नकद जब्त किए गए थे।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने ₹5,000 के इनाम की घोषणा की थी।

दो अन्य इनामी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बबलू उर्फ रामकुमार यादव (निवासी ग्राम खौरियाना, थाना कटेरा, जिला झांसी) और सल्ला उर्फ रितिक यादव (निवासी ग्राम खौरियाना, थाना कटेरा, जिला झांसी) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य इनामी आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक नेहा गुर्जर, थाना अलीपुरा प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र सोनी, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह जादौन तथा साइबर टीम और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े:  मध्यप्रदेश सरकार के दो बड़े फैसले: पेंशनर्स को राहत, 7 SPS अधिकारियों को मिला IPS अवार्ड

 

 

  • chhatarpur-police-arrest-two-rewarded-accused-online-blackmail-fraud-case
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना