रतलाम के पिपलोदा स्थित आजमपुर डोडिया में दूषित पानी से फैली बीमारी, कई ग्रामीण उल्टी-दस्त की चपेट में; विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

रतलाम/नेहरू खान की रिपोर्ट: जिले की पिपलोदा तहसील के ग्राम आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल पीने से कई ग्रामीणों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। गांव में उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायतें बढ़ने के बाद प्रशासन तत्काल हरकत में आया और राहत एवं स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी गईं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार निगरानी बनाए हुए है तथा प्रभावित लोगों का उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, रतलाम के अपर कलेक्टर ब्रजेश रावत, पिपलोदा तहसीलदार प्रीति साठे सहित प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और गांव की पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया।

विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने उस कुएं का भी निरीक्षण किया, जिसके पानी के सेवन से ग्रामीणों के बीमार होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल पानी के नमूने जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए। साथ ही पिपलोदा क्षेत्र से ट्यूबवेल के माध्यम से गांव में स्वच्छ पेयजल की वैकल्पिक आपूर्ति शुरू करने के निर्देश भी दिए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने गांव में तत्काल चिकित्सा शिविर लगाकर डॉक्टरों की टीम तैनात की। शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया तथा गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर सर्वे भी शुरू किया, जिससे अन्य संभावित मरीजों की पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

अपर कलेक्टर ब्रजेश रावत ने संबंधित विभागों को पेयजल स्रोतों, पानी की टंकियों और पाइपलाइन की जांच करने तथा उनकी साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी की जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने ग्रामीणों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और फिलहाल पानी को उबालकर ही पीएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन द्वारा पेयजल के नमूने प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, प्रवीण सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – रतलाम में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान तेज, मेडिकल छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

  • ratlam-piploda-azamapur-dodiya-contaminated-drinking-water-many-fall-ill-mla-rajendra-pandey-administration-launch-relief
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    डबरा: देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से कई हथियार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    डबरा/ भरत रावत: डबरा देहात थाना पुलिस ने अवैध…

    आगे पढ़ें
    शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

    शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले में मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाले…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया