उमरी सिमरिया के सौरभ सिंह ने एमपी सब-इंस्पेक्टर परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक, पन्ना जिले का बढ़ाया मान

पन्ना/पुण्यप्रताप सिंह परमार की खास रिपोर्ट: कहते हैं कि यदि हौसले बुलंद हों और लक्ष्य पाने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते। इस कहावत को सच कर दिखाया है पन्ना जिले के सिमरिया क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम उमरी निवासी सौरभ सिंह परमार ने। सौरभ सिंह ने मध्य प्रदेश सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर तीसरी रैंक हासिल की है। उन्होंने 31वां स्थान प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे पन्ना जिले को गौरवान्वित किया है।

किसान परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता

सौरभ सिंह के पिता औसाब सिंह एक साधारण किसान हैं। परिवार की आर्थिक परिस्थितियां सीमित होने के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी और हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सौरभ ने कठिन परिस्थितियों के बीच पिछले चार वर्षों तक सागर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। इस दौरान उन्होंने लगातार मेहनत, अनुशासन और धैर्य के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा।

पिछली असफलता से ली सीख, फिर रचा इतिहास

सौरभ की सफलता के पीछे कई वर्षों का संघर्ष छिपा है। पिछले वर्ष आयोजित सब-इंस्पेक्टर परीक्षा में वह कुछ अंकों से अंतिम चयन से चूक गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी कमियों को पहचाना, उनमें सुधार किया और पहले से अधिक मेहनत के साथ तैयारी जारी रखी। इसी दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास का परिणाम रहा कि इस बार उन्होंने प्रदेश की टॉप सूची में स्थान हासिल किया।

सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया

सौरभ सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और लगातार किए गए कठिन परिश्रम को दिया है। उन्होंने कहा कि सही दिशा में मेहनत और धैर्य के साथ प्रयास करने से सफलता जरूर मिलती है। सौरभ की इस उपलब्धि से उमरी सहित पूरे सिमरिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ये भी पढ़े – पन्ना EXCLUSIVE: जेके सीमेंट कंपनी हरदुआ केन के जेके स्कूल की फीस को लेकर पन्ना में विवाद: ग्रामीण क्षेत्र की जनता को लूटने का आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से दखल की मांग

  • panna-umri-saurabh-singh-parmar-mp-sub-inspector-exam-third-rank-success-story
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना