शिवपुरी में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम, मायापुर में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट:  जिले के खनियाधाना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मायापुर में बिजली समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे मायापुर बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते बस स्टैंड से गुजरने वाला आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

6 घंटे धरने के बाद भी अधिकारी नहीं पहुंचे

ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले करीब 6 घंटे से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक जिला प्रशासन या बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक गांव की बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि वे लंबे समय से बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं, लेकिन उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने लगाया ट्रांसफार्मर हटाने का आरोप

ग्रामवासी आसाराम झा और बृजेश राय ने बताया कि पहले मायापुर गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 5 डीपी (ट्रांसफार्मर) लगे हुए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इनमें से 3 डीपी हटा दिए गए या बेच दिए गए। ग्रामीणों के अनुसार, वर्तमान में गांव में केवल 2 डीपी बचे हैं, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में लो वोल्टेज और घंटों बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है।

3 नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए तत्काल 3 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक गांव में पर्याप्त बिजली व्यवस्था बहाल नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – भिंड में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर मशीन और 345 घनमीटर रेत जब्त

  • shivpuri-mayapur-villagers-road-block-protest-against-electricity-department
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना