सागर: BMC में बड़ी लापरवाही, बंद स्टोर रूम से उठी बदबू, दरवाजा खोला तो मिला 3 दिन पुराना शव

सागर/ मनीष कुमार चौबे: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज BMC के वार्ड नंबर 14 में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो दिन से बंद पड़े एक स्टोर रूम से तेज दुर्गंध आने पर उसे खोला गया। अंदर एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा मिला। शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बदबू आने पर खुला बंद स्टोर रूम

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 14 परिसर स्थित स्टोर रूम पिछले दो दिनों से बंद था। सोमवार को कमरे से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद जब स्टोर रूम का दरवाजा खोला गया तो अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव सड़ने की स्थिति में पहुंच चुका था।

पुलिस और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़े: https://brandwaani.in/supreme-court-seeks-cbse-reply-over-gulf-students-withheld-class-12-result/

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मुख्य वार्ड के अंदर स्थित एक स्टोर रूम में दो से तीन दिन तक शव पड़े रहने और इसकी जानकारी किसी को न लगने से BMC की सुरक्षा और मॉनिटरिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह भी जांच का विषय है कि सुरक्षाकर्मियों और सफाई कर्मचारियों ने इतने दिनों तक इस हिस्से का निरीक्षण क्यों नहीं किया।

इसके अलावा, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अज्ञात व्यक्ति अस्पताल के वार्ड के अंदर तक कैसे पहुंचा और बंद स्टोर रूम में उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

गोपालगंज थाना पुलिस के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं और अस्पताल परिसर के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

  • sagar-bmc-store-room-dead-body-found-police-investigation
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया