घुवारा में बाइक चोरी का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक समेत दो मोटरसाइकिलें कीं बरामद

छतरपुर/ अमित अवस्थी: चौकी घुवारा और थाना भगवा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल और चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, कस्बा घुवारा के खिरका मोहल्ला से दो दिन पहले फरियादी अशोक अवस्थी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भगवा में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस को मिले साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस ने 19 जुलाई को कार्रवाई करते हुए सत्येंद्र अहिरवार पिता सुखलाल अहिरवार और गुड्डू उर्फ रुपेश जाटव पिता अगनू जाटव, दोनों निवासी ग्राम सिरनोटा, थाना त्योंदा, जिला विदिशा को गिरफ्तार किया।

स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके अलावा चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सत्येंद्र अपने साथी गुड्डू के साथ उसकी रिश्तेदारी में घुवारा आया था। इसी दौरान दोनों ने मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इनकी रही अहम भूमिका

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी भगवा निरीक्षक सुरभि शर्मा, चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र चतुर्वेदी, केरल प्रसाद अहिरवार, आरक्षक राजेश प्रजापति, सुनील प्रजापति, हरि सिंह, रोहित, देवेंद्र, महिला आरक्षक आरती और साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • ghuwara-bike-theft-case-two-accused-arrested-stolen-motorcycle-recovered
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना