E20 Petrol: शुद्ध पेट्रोल क्यों नहीं मिलेगा? माइलेज और पुरानी गाड़ियों पर सरकार ने दिया जवाब

देशभर में E20 (20% एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल लागू होने के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अब शुद्ध पेट्रोल (Pure Petrol) उपलब्ध नहीं होगा और E20 का पुरानी गाड़ियों के माइलेज व इंजन पर क्या असर पड़ेगा? इन सवालों पर केंद्र सरकार ने संसद में अपना पक्ष रखा है। 

शुद्ध पेट्रोल का विकल्प क्यों नहीं मिलेगा?

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, देशभर में एक साथ शुद्ध पेट्रोल, E10 और E20 जैसे अलग-अलग ईंधन उपलब्ध कराना भारत के विशाल ईंधन वितरण नेटवर्क में परिचालन और लॉजिस्टिक दृष्टि से संभव नहीं है। अलग-अलग ग्रेड के लिए अलग सप्लाई चेन बनाने से लागत बढ़ेगी और वितरण व्यवस्था जटिल हो जाएगी। 

पुरानी गाड़ियों पर क्या होगा असर?

सरकार का कहना है कि केवल E10 के लिए डिज़ाइन किए गए पुराने वाहनों में E20 के उपयोग से करीब 3% से 5% तक माइलेज कम हो सकता है, लेकिन बड़े पैमाने पर इंजन खराब होने या गंभीर तकनीकी नुकसान के प्रमाण नहीं मिले हैं। सरकार ने यह भी कहा कि वाहन निर्माताओं और परीक्षण एजेंसियों से व्यापक परामर्श के बाद ही E20 लागू किया गया है। 

E20 से क्या होंगे फायदे?

सरकार के मुताबिक E20 से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी, किसानों को एथेनॉल उत्पादन के जरिए लाभ मिलेगा और कार्बन उत्सर्जन घटाने में मदद मिलेगी। सरकार ने फिलहाल E20 से आगे एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने की कोई योजना नहीं होने की भी जानकारी दी है। 

यह भी पढ़े: MP Train Cancelled: मध्य प्रदेश से गुजरने वाली 6 ट्रेनें रद्द, 2 का रूट बदला, एक देरी से चलेगी

 

  • e20-petrol-pure-petrol-mileage-old-vehicles-government-response
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना