
कुछ महीने पहले रिटायर हुई एक प्रमोटी आईएएस मैडम अब अपनी कलम के जरिए अपनी कहानी दुनिया के सामने रखने की तैयारी में हैं। मैडम एक किताब लिख रही हैं, जिसका नाम ‘The Woman Who Said No’ रखा गया है। किताब की डिलीवरी 30 अक्टूबर से शुरू होगी और इसकी कीमत 99 रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि यह किताब किसी काल्पनिक किरदार पर नहीं, बल्कि खुद मैडम के अनुभवों और जीवन पर आधारित बताई जा रही है। मैडम ने आईएएस अफसरों के व्हाट्सऐप ग्रुप में किताब के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि इसके जरिए खासकर महिलाओं को ‘No’ यानी मना करने का महत्व समझने में मदद मिलेगी। मैडम के मुताबिक, किताब महिलाओं को अपने आत्मसम्मान के साथ बिना किसी अपराधबोध के जीवन जीने का संदेश देती है। यानी जिस मैडम ने वर्षों तक ब्यूरोक्रेसी में रहते हुए फैसले लिए, अब रिटायरमेंट के बाद अपनी कहानी के जरिए दूसरों को भी ‘ना कहना’ सीखाने निकल पड़ी हैं।
- retired-ias-officer-the-woman-who-said-no-book






