
सार
भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava अपना नया Virat Curve 5G स्मार्टफोन भारत में 21 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। फोन में 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और रियर कैमरों के नीचे एक मिनी स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन दो कलर ऑप्शन में आएगा और बिक्री Flipkart के जरिए होगी।
विस्तार
21 सितंबर को होगा लॉन्च
Lava भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Virat Curve 5G को पेश करने की तैयारी में है। कंपनी इस फोन को 21 सितंबर 2026 दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। फोन की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी।
फोन को लेकर कंपनी ने डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने रखी है। इसकी सबसे खास बात इसका कर्व्ड डिस्प्ले और रियर पैनल पर दिया गया छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले बताया जा रहा है।
120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
Virat Curve 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने की जानकारी सामने आई है। कर्व्ड स्क्रीन फोन को प्रीमियम लुक देने के साथ स्क्रॉलिंग और एनिमेशन को भी स्मूथ बनाने में मदद करेगी।
फोन में बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा, जबकि पीछे कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक मिनी स्क्रीन भी देखने को मिलेगी। इस छोटी स्क्रीन का इस्तेमाल नोटिफिकेशन, समय या दूसरी जरूरी जानकारी देखने के लिए किया जा सकता है।
6000mAh की बड़ी बैटरी
बैटरी के मामले में भी फोन को दमदार बनाया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी मिलने की जानकारी है। ऐसे में सामान्य इस्तेमाल में फोन से लंबी बैटरी लाइफ की उम्मीद की जा रही है। फोन 5G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करेगा।
Dimensity 7100 प्रोसेसर और 50MP कैमरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक Lava Virat Curve 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला कॉन्फिगरेशन सामने आया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की जानकारी है।
दो रंगों में आएगा फोन
Lava Virat Curve 5G को भारत में दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें Heritage Indigo और Makrana Ivory शामिल हैं। फोन का डिजाइन और खासकर कर्व्ड स्क्रीन इसे इस सेगमेंट के दूसरे स्मार्टफोन से अलग पहचान देने की कोशिश करेगा।
Android 16 का मिलेगा सपोर्ट
फोन के सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 16 मिलने की जानकारी सामने आई है। Lava का फोकस इस फोन में डिजाइन के साथ बड़ी बैटरी और साफ-सुथरे सॉफ्टवेयर अनुभव पर भी रहने वाला है।
कीमत पर अभी सस्पेंस
Lava ने Virat Curve 5G की आधिकारिक कीमत की घोषणा अभी नहीं की है। ऐसे में इसकी कीमत जानने के लिए 21 सितंबर के लॉन्च इवेंट का इंतजार करना होगा। हालांकि कर्व्ड AMOLED स्क्रीन, 6000mAh बैटरी और रियर मिनी डिस्प्ले जैसे फीचर्स के चलते यह फोन मिड-रेंज 5G सेगमेंट में मुकाबला बढ़ा सकता है।
- Lava-Virat-Curve-5G-India-Launch-Date-6000mAh-Battery








