टीकमगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, कलेक्टर ने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

टीकमगढ़। धर्मेंद्र सिंह लोधी। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं, कार्यक्रमों और स्वास्थ्य संस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने और कार्य में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

एएनएम और सीएचओ की रिपोर्टिंग की समीक्षा

बैठक में एएनएम की रिपोर्ट और उनके निर्धारित दायित्वों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं सीएचओ की कार्यप्रणाली और रिपोर्टिंग की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्य में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही गई। सभी बीएमओ को अपने-अपने ब्लॉक में स्वास्थ्य एवं आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की नियमित समीक्षा करने के साथ मैदानी स्तर पर सेवाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े: भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर गायब

 

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष स्टॉल

बैठक में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आरबीएसके, टीबी मुक्त भारत अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया नियंत्रण और कुपोषण से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत 3 और 4 अक्टूबर को आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं से वंचित पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।

गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए नियमित फॉलोअप, जरूरी जांच और उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया। गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की नियमित निगरानी और आवश्यक जांच-उपचार पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

दवाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति पर जोर

कलेक्टर ने स्वास्थ्य संस्थाओं में दवाओं की उपलब्धता, ब्लड बैंक, स्वास्थ्य सेवाओं, रिपोर्टिंग व्यवस्था और मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की। सभी संस्थानों में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी और पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए।

बैठक में सीएमएचओ अमित चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी ऊदल सिंह सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

 
  • tikamgarh-health-committee-meeting-collector-review
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

बलरामपुर में 55 करोड़ से बनेगा धोबिनिया नाला पुल, आवागमन की बदलेगी तस्वीर

बलरामपुर में धोबिनिया नाला पर करीब 55 करोड़ रुपये…

पंजाब में स्कूल टाइमिंग बदली, 1 अक्टूबर से 8:30 बजे प्रार्थना सभा, जानें कब होगी छुट्टी

पंजाब में मौसम में बदलाव को देखते हुए स्कूलों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस