पिछोर पुलिस की कार्रवाई, 27 पेटी अवैध शराब से भरी बलेनो जब्त

कुलदीप शर्मा | शिवपुरी/पिछोर, 1 अक्टूबर 2026। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछोर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 27 पेटी देशी शराब से भरी एक बलेनो कार जब्त की है। पुलिस के अनुसार, शराब और वाहन समेत जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 5.58 लाख रुपये है। कार्रवाई के दौरान कार चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुखबिर की सूचना पर लभेड़ा तिराहा पर चेकिंग

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीले रंग की मारुति सुजुकी बलेनो कार क्रमांक UP 16 BK 0079 में अवैध शराब भरकर मायापुर की ओर से पिछोर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पिछोर थाना पुलिस ने लभेड़ा तिराहा पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी।

इसी दौरान मायापुर की ओर से एक संदिग्ध बलेनो कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी से वाहन को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। वह तेज गति से लभेड़ा रोड की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया।

यह भी पढ़े: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, 117 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक

27 पेटी देशी शराब बरामद, चालक फरार

पुलिस के मुताबिक, बंटना कंपनी के पास रास्ता अवरुद्ध होने के कारण चालक कार को वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो उसके अंदर 27 पेटी देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई। पुलिस ने शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.08 लाख रुपये और बलेनो कार की कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई है। इस तरह कुल 5.58 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 449/26 के तहत धारा 34(2) मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, वाहन की तस्दीक के दौरान अभिनंदन लोधी निवासी ग्राम राजपुर और दिनेशो लोधी निवासी ग्राम लभेड़ा के नाम सामने आए हैं। हालांकि, मामले में आरोपियों की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उपनिरीक्षक रामकिशोर जोशी, उपनिरीक्षक सुबोध टोप्पो सहित आरक्षक अरविंद सगर, धर्मेंद्र लोधी, विकास शिवहरे, योगेन्द्र मल्होत्रा और भूपेंद्र सिंह की भूमिका रही।

यह भी पढ़े: मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

 

  • pichhore-illegal-liquor-baleno-seized
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

रीवा में नारियल लेकर दंडवत यात्रा पर निकले NSUI कार्यकर्ता, APSU प्रशासन पर आरोप

अरविन्द तिवारी | रीवा, 1 अक्टूबर 2026। अवधेश प्रताप…

झांसी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, 12 अक्टूबर से चलेगा दस्तक अभियान

राजकुमार शर्मा | झांसी, 1 अक्टूबर 2026। जिले में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले