झांसी: 60 बार रक्तदान कर हैदर अली ने पेश की समाजसेवा की मिसाल

राजकुमार शर्मा | झांसी, 1 अक्टूबर 2026। रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में झांसी के हैदर अली ने मिसाल पेश की है। उन्होंने सिविल अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 60वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर अस्पताल के सीएमएस और डॉक्टर गुप्ता ने उन्हें शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

लगातार रक्तदान कर लोगों को कर रहे प्रेरित

डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि हैदर अली लंबे समय से विभिन्न रक्तदान शिविरों में नियमित रूप से रक्तदान करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए, ताकि दूसरे लोग भी प्रेरणा लेकर रक्तदान के लिए आगे आएं।

हैदर अली ने कहा कि रक्तदान एक नेक कार्य है और समाज के हर सक्षम व्यक्ति को इसके लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद संभव नहीं है, तो रक्तदान के जरिए उसकी मदद की जा सकती है। उनके अनुसार, किसी जरूरतमंद परिवार की मदद करने से मिलने वाली दुआ उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।

यह भी पढ़े: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, 117 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक

कई संस्थाओं ने किया सम्मानित

हैदर अली के अनुसार, रक्तदान और सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें झांसी के जिलाधिकारी, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, समाजसेवी अरविंद वशिष्ठ सहित कई सामाजिक संस्थाओं और फिल्म जगत से जुड़े लोगों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें अलग-अलग अवसरों पर शील्ड, मेडल, शॉल, प्रमाण पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया है।

हैदर अली ने बताया कि लगातार रक्तदान करने के पीछे उनका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की मदद करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़े, यही उनकी कोशिश रहती है।

उन्होंने यह भी बताया कि उनका एक सपना है कि रक्तदान और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके प्रयासों के लिए देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्तर पर भी उन्हें सम्मान मिले। हैदर अली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका यह सपना एक दिन जरूर पूरा होगा।

यह भी पढ़े: मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

 

  • haider-ali-60th-blood-donation-jhansi
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

रीवा में नारियल लेकर दंडवत यात्रा पर निकले NSUI कार्यकर्ता, APSU प्रशासन पर आरोप

अरविन्द तिवारी | रीवा, 1 अक्टूबर 2026। अवधेश प्रताप…

झांसी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, 12 अक्टूबर से चलेगा दस्तक अभियान

राजकुमार शर्मा | झांसी, 1 अक्टूबर 2026। जिले में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले