
देवगांव टोल प्लाजा पर सुबह 6:30 बजे से एक चलता ट्रक जल रहा है। आग लगे हुए डेढ़ घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची है।
बड़ी घटना की आशंका
टोल प्लाजा जैसे व्यस्त स्थान पर इस तरह की घटना और प्रशासन की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। ना कोई सरकारी सुरक्षा है और ना ही कोई इंतजाम।
सवाल ये है
अगर कोई जनहानि होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? प्रशासन की ये चुप्पी कब टूटेगी?
प्रशासन से मांग
प्रशासन से मांग है कि तत्काल आग पर काबू पाया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
- a-moving-truck-caught-fire-at-devgaon-toll-plaza










