जनजातीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप पर ABVP का प्रदर्शन, NSUI नेता का पुतला दहन कर कार्रवाई की मांग

खंडवा/ राजू सिंह राठौड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ब्रह्मपुर नगर इकाई ने गुरुवार को शनवारा मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए NSUI से जुड़े सुभाष यादव के खिलाफ विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन कर मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

अपराध करने वाले लोगों के लिए कोई जगह नहीं

ABVP के खंडवा विभाग संयोजक पृथ्वीराज महाजन ने आरोप लगाया कि एक जनजातीय छात्रा के साथ मारपीट और दुष्कर्म की घटना में सुभाष यादव का नाम सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और छात्र संगठनों में अपराध करने वाले लोगों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़े: http://‘दोस्ती-दुश्मनी दोनों याद रखता हूं’: नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, DM-SP को दी चेतावनी

कठोर कानूनी कार्रवाई

नगर मंत्री पीयूष खैरनार ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए और आरोपित के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस मौके पर मयूर महाजन, प्रियांशु ठाकुर, शांतनु महाजन, जुनैद पिंजरी, भूषण महाले, विकास कोली, प्रशांत कुशवाह, हर्ष वाधवानी, खुशी गायकवाड़, ज्योति दशोरे सहित बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नोट: यह समाचार प्रदर्शन के दौरान ABVP द्वारा लगाए गए आरोपों और उनके बयान पर आधारित है। मामले की जांच और आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच एजेंसियों एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

यह भी पढ़े: http://‘मैं फुनसुख वांगडू नहीं हूं’: जब सोनम वांगचुक ने ‘3 Idiots’ पर केस न करने की बताई वजह

  • abvp-protest-subhash-yadav-effigy-burn-khandwa
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना